शिक्षक भर्ती पर CM हेमंत का बड़ा फैसला: 17,446 शिक्षक पदों पर अब नहीं होगी नयी भर्तियां … घोषित किया डाइंग कैडर, जानिये किस जिले में कितने पद हुए सरेंडर

रांची। झारखंड सरकार ने शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के 17446 पदों को डाईंग कैडर (पदों को सरेंडर) घोषित कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि इन 17446 पदों पर अब भर्तियां नहीं होगी, इसके बदले में हेमंत सरकार ने सहायक आचार्य का नया पद सृजित किया है। इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के पदों को तो राज्य सरकार ने खत्म कर दिया है, लेकिन स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के पद पूर्व की भांति बरकरार रखे हैं। वहीं पूर्व में जिन इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की भर्ती हुई है, उनका भी पद बरकरार रखा गया है, लेकिन अब उन पदों पर नयी भर्तियां नहीं होगी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्य कैबिनेट ने शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला लेते हुए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के कक्षा 6 से 8 के लिए 29175 पदों का सृजन किया था। इन पदों के सृजन के बाद 17446 इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षक का पद सरेंडर कर दिया गया है। अब लेवल 4 में सहायक आचार्य की भर्ती होगी। स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के पद सरेंडर नहीं जा सकते, क्योंकि इनमें ज्यादतर पद प्रमोशन के होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य सरकार ने इस फैसले से नयी नियुक्ति के रास्ते तो खोले हैं, लेकिन साथ ही नयी नियुक्तियों में सैलरी स्ट्रक्चर को कम कर दिया है। अब राज्य सरकार जो सहायक शिक्षकों की नियुक्ति करेगी, उनका वेतनमान पूर्व में नियुक्त सहायक शिक्षकों की तुलना में काफी कम होगा।

पहले की तुलना में 10 से 20 हजार रुपये मिलेंगे कम

पहले जो इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की भर्ती होती थी, तो कक्षा 1 से 5 के लिए उन्हें लेवल 6 में 35400 रुपये सैलरी मिलती थी, लेकिन अब 1 से 5 के लिए सहायक आचार्य के पदों पर जिनकी भर्तियां होगी उन्हें 25,500 दिया जायेगा। वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए जिन स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की पहले भर्ती होती थी, तो उन्हें लेवल 8 में 47600 रूपये मिलता था, लेकिन अब लेवल 5 में 29,200 रूपये ही मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंटर प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों के 17446 पद हुए डाईंग कैडर

  • गोड्डा : 1,109
  • गुमला : 429
  • रामगढ़ : 345
  • रांची : 1,165
  • साहिबगंज : 832
  • सरायकेला खरसावां : 851
  • हजारीबाग : 430
  • खूंटी : 272
  • कोडरमा : 265
  • लातेहार : 640
  • जामताड़ा : 647
  • धनबाद : 998
  • दुमका : 1,123
  • गढ़वा : 475
  • बोकारो : 645
  • चतरा : 495
  • देवघर : 775
  • गिरिडीह : 983
  • लाेहरदगा : 344
  • पाकुड़ : 684
  • पलामू : 721
  • पश्चिमी सिंहभूम : 1,427
  • पूर्वी सिंहभूम : 1,292
  • सिमडेगा : 199

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close