सीएम की बढ़ती जा रही मुश्किलें, ईडी ने फिर भेजा समन

बड़ी खबर : शराब घोटाला मामले में एक बार फिर ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है और 18 जनवरी को पेश होने को कहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा केजरीवाल को शराब नीति मामले में भेजा गया यह चौथा समन है, इससे पहले वह 2 नवंबर, 21 दिसंबर और 3 जनवरी को तीन समन जारी किए गए थे लेकिन वो पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे.

ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करना शुरू कर दी थी. AAP नेताओं ने दावा किया था कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close