झारखंड में बढ़ी ठंड की मार, 2–3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, कोहरे का असर जारी

Jharkhand is experiencing a severe cold wave; temperatures could drop to 2-3 degrees Celsius, and the foggy conditions continue.

झारखंड में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। तापमान में गिरावट का सीधा असर सुबह और रात के समय देखने को मिलेगा, जिससे लोगों को तेज कनकनी का सामना करना पड़ेगा।

दो दिन तक सताएगी सर्दी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 1–2 दिनों तक ठंड ज्यादा महसूस होगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ जाएगा। खासकर ग्रामीण और खुले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। धुंध और कोहरे के कारण सड़क और हवाई यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
हालांकि दिन के समय आसमान में आंशिक बादल रहेंगे और दोपहर में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 फरवरी को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 फरवरी के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दिन झारखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं 4 फरवरी को सुबह कुहासा और बादल छाए रहने की संभावना है। 5 फरवरी से मौसम साफ होने का अनुमान जताया गया है। अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3–4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।

रांची में विजिबिलिटी घटी, विमान सेवाएं प्रभावित

राजधानी रांची में बीते 24 घंटों में तापमान में साफ गिरावट दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांके का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य के ठंडे इलाकों में शामिल है। वहीं मेदिनीनगर में तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
30 जनवरी को रांची में घना कोहरा छाया रहा, जिससे एयरपोर्ट की विजिबिलिटी घटकर 900 मीटर तक रह गई और कई उड़ानों में देरी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close