झारखंड में सर्दी और सतायेगी: झारखंड के कई हिस्सों में छाए रहेंगे बादल, फिर टूटेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने कहा…

रांची। झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अब मौसम विभाग ने शीतलहरी का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मौसम में अगले तीन दिन तक विशेष परिवर्तन नहीं होगा। राज्य में अगले सप्ताह शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

रांची के आसपास के क्षेत्रों में भी कड़के की सर्दी पड़ रही है। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रात्य में अगले 24 घंटे में दक्षिणी पूर्वी हवा चलने के आसार है।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी हवा के चलते तापमान में यह गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची समेत राज्य में अगले 24 घंटे तक ठंड और कनकनी कायम रहेगी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते है। इससे सुबह और रात की कनकनी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। लेकिन दिन के दौरान ठंड बनी रहेगी। झारखंड के सभी जिलों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं। वहीं कुछ ग्रामीण क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा रहा है। रांची के आसपास के क्षेत्रों में भी कड़के की सर्दी पड़ रही है। रांची में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close