कोरोना मार्निग अपडेट: 3300 से पार पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 24 घंटे 685 मरीज और 4 मौते भी, इन राज्यों में कोरोना प्रोटोकॉल जारी

 

Corona Update : देश में एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज़ वृद्धि देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,395 हो गई है। बीते 24 घंटों में कोविड से 4 लोगों की मौत हुई है। केरल, दिल्ली, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत दर्ज की गई है। कोरोना के बढ़े खतरे के बीच सरकार ने एहतियात बरतने की अपील की है।
बीते 24 घंटों में 685 नए मामलों की पुष्टि हुई है और चार मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के मामलों में पिछले एक सप्ताह के भीतर तेज़ उछाल आया है। 22 मई को देश में महज़ 257 एक्टिव केस थे, जो 26 मई तक बढ़कर 1,010 हुए और अब 31 मई को यह आंकड़ा 3,395 तक पहुंच गया है। यह तेजी से बढ़ता ग्राफ स्वास्थ्य व्यवस्था और आम जनता दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य: केरल सबसे आगे
विभिन्न राज्यों में कोरोना की स्थिति इस प्रकार है:
• केरल: 1,336 एक्टिव केस
• महाराष्ट्र: 467
• दिल्ली: 375
• गुजरात: 265
• कर्नाटक: 234
• पश्चिम बंगाल: 205
• तमिलनाडु: 185
• उत्तर प्रदेश: 117
• राजस्थान: 60
• पुडुचेरी: 41
• हरियाणा: 26
• मध्य प्रदेश: 16
• झारखंड: 6
• पंजाब: 5

इनमें केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां अकेले 1,336 केस हैं।
चार राज्यों में हुईं मौतें
कोरोना से चार लोगों की मौत भी हुई है, जिनमें शामिल हैं:
• दिल्ली: 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत निमोनिया, सेप्टिक शॉक और एक्यूट किडनी इंजरी से हुई।
• केरल: 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
• कर्नाटक: 63 वर्षीय मरीज की मौत।
• उत्तर प्रदेश: 23 वर्षीय युवक की जान गई।
कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है जिसमें नागरिकों को निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं:
• नियमित रूप से हाथ धोने की आदत डालें
• खांसी या छींक आने पर शिष्टाचार का पालन करें
• भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें
• आवश्यकता होने पर मास्क पहनें
क्या कहता है स्वास्थ्य मंत्रालय?
मंत्रालय का कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन, साफ-सफाई, और भीड़ से दूरी अब भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने महामारी के समय थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close