कोरोना- स्कूल बंद : स्कूल में फिर हुआ कोरोना विस्फोट… एक साथ 18 छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप…..स्कूल बना कंटेनमेंट जोन

पूर्वी सिंहभूम: कोरोना का प्रकोप झाऱखंड में लगातार बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात ये है कि अब इसकी चपेट में लगातार स्कूली बच्चे आ रहे हैं। कस्तूरबा आवासीय स्कूल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। पूर्व सिंहभूम के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चाकुलिया में एक साथ 18 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है।

दरअसल स्कूल में पिछले कुछ दिनों स्कूली बच्चों सर्दी-जुकाम की शिकायत की थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरोना जांच का अभियान चलाया गया, जिसमें 141 छात्राओं की जांच की गयी, उसमें से 18 छात्रा की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। एक साथ डेढ़ दर्जन छात्राओं के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्कूल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया , वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर जांच शुरू की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले तीन अगस्त को भी KGBV में कोरोना जांच अभियान चलाया गया था. उस दौरान एक टीचर्स समेत 17 छात्राएं कोरोना संक्रमित पायी गयी थी. केजीबीवी में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब कुल 35 हो गई है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने बताया कि सभी संक्रमित छात्राओं को केजीबीवी परिसर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान मिले 18 कोरोना संक्रमितों में से 15 छात्राओं ने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है. इसके बावजूद वे कोरोना की शिकार हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close