भाकपा माले विधायक विनोद सिंह चुने गए उत्कृष्ट विधायक..22 नवम्बर को दिया जाएगा सम्मान

रांची । विधानसभा उत्कृष्ट चयन समिति द्वारा उत्कृष्ट विधायक की घोषणा की गई। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी सहित विधानसभा कर्मियों के साथ बैठक हुई। बैठक में विनोद सिंह उत्कृष्ट विधायक चुने गए।

22 नवम्बर को दिया जाएगा सम्मान

विधानसभा चयन समिति के द्वारा भाकपा माले पार्टी के विधायक विनोद सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिला। इसके अलावा 5 विधानसभा कर्मियों को उत्कृष्ट विधानसभा कर्मचारी अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की गई। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने बताया कि उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि विधानसभा से विधायक विनोद कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान दिया जाएगा। 22 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष उत्कृष्ट विधायक विनोद सिंह को सम्मानित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close