झारखंड: डाक्टर की किडनैपिंग, फिर हत्या, क्लिनिक से अपहरण कर भाग रहे थे, रास्ते में ही….

सरायकेला-खरसांवा: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सिजुलता गांव के रहने वाले एक डॉक्टर का अपहरण कर हत्या कर दी गयी है. उनका शव पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र से गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे बरामद किया गया. मृतक डॉक्टर की पहचान बी मंडल के रूप में हुई।

हालांकि पुलिस ने इसस मामले में दो अपहरणकर्ता को गिरप्तार कर लिया है. उनके पास से एक बलेनो कार भी जब्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताया जाता है कि गुरुवार सुबह 10 बजे राजनगर स्थित डॉ. बी मंडल के आवास स्थित क्लीनिक से अपराधियों ने उनका अपहरण कर कार में जबरन लेकर भाग रहे थे. जिसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अपराधियों ने उनकी हत्या कर शव को फेंक दिया. फिलहाल पोटका और राजनगर पुलिस द्वारा मिलकर मामले की पड़ताल की जा रही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close