झारखंड : महिला का कार से किया किडनैप, किया गैंगरेप, बाजार से लौट रही महिला को पहले…. तीन गिरफ्तार

बोकारो। आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को अर्ध बेहोशी की हालत में पीड़ित महिला घर पहुंची थी। घटना बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र का है। महिला को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होश में आने के बाद परिजनों को अस्पताल में घटना की जानकारी दी। घटना को जानकारी मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पीड़िता को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराकर जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला बाजार से लौट रही थी, उसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र में उसे पीछे से आए कार सवार लोगों ने मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन कार में बैठा लिया। कार में उसे पानी पिलाया गया. पानी पीते ही वह बेहोश हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब उसे होश आया तो अपने को एक कमरे में पाया. कमरे में लाइट नहीं थी। दरवाजा भी बाहर से बंद था. रात में कोई व्यक्ति आया और फिर उसे पानी पिलाया गया।

शिकायत के मुताबिक पानी पीने के बाद धीरे-धीरे वह बेहोश हो गई। बेहोश होने के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला के अनुसार जहां पर वो शराब बेचती है वहीं पर तीन दिन पहले उसकी सास और उससे तीन युवकों का झगड़ा हुआ था। युवकों ने इसका बुरा परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

मामले में पुलिस ने महिला की दुकान पर झगड़ा करने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

close