रांची: 16 साल की गर्लफ्रेंड ने इंस्टा पर की आशिकी, फिर सउदी से आशिक को बुलाकर दे दी खौफनाक सजा, 17 टुकड़े की मिस्ट्री का हुआ खुलासा

रांची। सउदी अरब से आये रांची के जिस युवक की 17 टुकड़ों में लाश मिली थी, उस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया है। रांची का युवक वसीम हनी ट्रैप में फंस गया था, इंस्टाग्राम पर मिली लड़की के चक्कर में वसीम ने ना सिर्फ लाखों रुपये गंवाये, बल्कि अपनी जान भी गंवा दी। दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांधापारा इलाके में एक युवक की बॉडी मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की, तो युवक की पहचान मोहम्मद वसीम के रूप में हु। वसीम कांटा टोली रांची का रहने वाला था और सालों से सउदी अरब में रहकर काम करता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वसीम को 17 टुकड़ों में काटा गया था। सिर, धड़ और हाथ पैर अलग-अलग स्कूल बैग और बोरे में मिले थे। इस विभत्स नजारे को देख हर कोई सन्न रह गया था। अब इस खौफनाक कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रांची के रहने वाले मोहम्मद वसीम अंसारी की हत्या का आरोपी उसकी नाबालिग एक्स गर्लफ्रेंड पर है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलने वसीम को मौत के घाट उतार दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वसीम की इंस्टाग्राम पर इस लड़की से दोस्ती हुई थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी और नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा ले जाया गया है। आरोपियों ने पहचान छिपाने के मकसद से वसीम की बॉडी के टुकड़े किए थे, फिर चैतमा गोपालपुर के डैम के पास बैंग और बोरे फेंककर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे का कत्ता, कैश, 4 मोबाइल और सोने का चेन बरामद किया है. सायबर सेल, चैतमा और पाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के परिवार का कहना है कि वसीम करीब ढाई साल पहले सऊदी गया था. लेकिन उसके वापस आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. वसीम की शादी की तैयारी भी चल रही थी, लेकिन इस बीच यह वारदात हो गई. मौके से मिले पासपोर्ट से ही पुलिस मृतक वसीम के घर तक पहुंची थी।

16 साल की गर्लफ्रेंड

16 साल की लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को गला रेत कर मार डाला। इसके बाद उसके शव के 17 टुकड़े किए और स्कूल बैग-बोरी में भरकर डैम में फेंक दिया। इसके लिए लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी की मदद ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है।खास बात यह है कि लड़की ने यह साजिश पैसों की लालच में रची। इसके लिए उसने सऊदी अरब से ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी की सोने की चेन, मोबाइल और कैश बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पाली क्षेत्र के चैतमा निवासी 16 साज की लड़की और झारखंड में रांची के रहने वाले वसीम अंसारी (26) की सोशल मीडिया पर पहचान हुई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पहले वे दोस्त बने और फिर उनमें प्यार हो गया। दोनों करीब साढ़े 3 साल से एक-दूसरे को जानते थे। वसीम करीब ढाई साल पहले किसी प्राइवेट कंपनी में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया। इस दौरान लड़की और वसीम की आपस में बात होती थी।

लड़की ने वसीम को मिलने के लिए बुलाया। उसके कहने पर वसीम पहले दिल्ली और फिर झारखंड गया। हालांकि वह अपने घर न जाकर बिलासपुर पहुंचा। हत्या करने के बाद वसीम की चेन, मोबाइल और फोन-पे से 3 लाख रुपए लेकर आरोपी ओडिशा भाग गए। टेक्निकल जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।लड़की को लगा कि वसीम ने सऊदी अरब में काम करने के दौरान बहुत पैसा कमाया होगा। इस लालच में उसने रजा खान के साथ मिलकर साजिश रची।

SP तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की और आरोपी रजा खान दोनों लिव-इन में रहते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से मुर्गा काटने वाला चाकू मंगवाया था। उसे भी बरामद कर लिया गया है।

वहां आरोपी लड़की उसे बोलेरो किराये पर लेकर लेने के लिए पहुंची थी। वसीम को लेकर लड़की अपने घर लाई और वहीं रुकवा दिया। आरोप है कि साजिश के तहत 9 जुलाई की रात लड़की के घर में पीछे के रास्ते से रजा खान दाखिल हुआ। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से वसीम के गले पर वार कर दिया।

हमला होते ही वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पर लड़की और रजा खान ने उसे पकड़ा और उसी चाकू से गला काटकर अलग कर दिया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े किए और उन्हें बैग में भरकर स्कूटी से ले जाकर गोपालपुर डैम में फेंक दिया।

Related Articles

close