शिक्षक की चाकू गोदकर ले ली जान, बात करने के बहाने रोका, फिर निकाल लिया हथियार…

Teacher Par Hamla: शिक्षक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी है। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। शिक्षक का नाम आलोक कुमार यादव है। मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र में कोतवाली चौक पर हुई इस वारदात में नियोजित शिक्षक की जान चली गयी। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी बैजनाथ यादव के बेटे आलोक कुमार यादव (उम्र 35) के रूप में हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना उस वक्त की है, जब शिक्षक अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान विकास कुमार नामक व्यक्ति आया और आलोक कुमार यादव से बात करने लगा। दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी विकास ने चाकू निकालकर आलोक के ऊपर हमला कर दिया। इसमें विकास ने कई बार चाकू से वार किया और फिर आलोक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक आलोक कुमार नियोजित शिक्षक के पद पर सीतामढ़ी में कार्यरत था। इसके अलावा उसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी भागने की फिराक में था, इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। हालांकि गिरफ्तारी कैसे की गयी है, इसे लेकर अभी तक जांच में बातें सामने नहीं आ सकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close