CTET 2023: ऑफलाइन मोड में होगा सीटेट एग्जाम, परीक्षा की डेट भी जारी

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 09 जून को CTET 2023 की एग्जाम डेट जारी कर दी है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का 17वां संस्करण रविवार, 20 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा. काफी समय बाद बड़ा बदलाव करते हुए सीबीएसई ने सीटेट की परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन- पेपर (ओएमआर) आधारित मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है. सीबीएसई ने सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

CTET Exam Date 2023

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस में लिखा है, “केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 17वें संस्करण के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि सीटेट परीक्षा अब ऑफलाइन मोड यानी पेन-पेपर (ओएमआर) में 20.08.2023 (रविवार) को पूरे भारत में निर्दिष्ट तरीके से आयोजित की जाएगी.” सीबीएसई सीटीईटी एग्जाम 20 अगस्त 2023 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CBSE CTET Admit Card 2023

सीटेट एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा उचित समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड पर एग्जाम सिटी, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट, दिशानिर्देश आदि की जानकारी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close