CTET का ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिये कब होगी होगी परीक्षा, इस तरह से करें अभ्यर्थी अपना आवेदन

CTET 2024 Exam Notification। CTET की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जनवरी में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024 में आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीटेट 2024 के ऑनलाइन आवेदन 3 नवंबर से 23 नवंबर तक चलेंगे। सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए 1000 रुपये है. पेपर I और पेपर II के लिए परीक्षा शुल्क 1200 रुपये है. एससी/एसटी/डिफ के लिए सीटेट एग्जाम फीस केवल पेपर I या पेपर II के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये है।
CTET 2024 Exam Date: इस दिन होगा सीटेट एग्जाम
सीबीएसई सीटेट एग्जाम के 18वें संस्करण की परीक्षा रविवार, 21 जनवरी, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित करेगा। पेपर-I सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-II दोपहर 2:00 बजे से 04 बजे तक होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है।
सीटेट एग्जाम देशभर के 135 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा, सिलेबस, भाषाएं, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एग्जाम फीस, एग्जाम सिटीज और सीटेट से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी के लिए जल्द ही डिटेल्ड सूचना बुलेटिन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।











