डीसी के बॉडीगार्ड की मौत : बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर… सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर हुआ हादसा

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग स्थित दुगनी कोलढीपी पेट्रोल पंप के पास स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर होने से पुलिस का जवान सुब्रतो महतो (34 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि कृष्णा कैवर्त (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृत्तक सुब्रतो पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया पुरानापानी गांव का रहने वाले था। वर्तमान में सरायकेला डीसी के बॉडीगार्ड के रूप में पदस्थापित था। वहीं, घायल कृष्णा ओडिशा के चंपुआ का रहने वाला है। घटना के संबंध में बताया गया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद सुब्रतो पुलिस लाइन जा रहा था। जैसे ही कोलढीपी गांव के पास पहुंचा, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से सीधी टक्कर हो गयी, जिससे घटनास्थल पर ही सुब्रतो की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close