6 मौत की गुनाहगार बहू गिरफ्तार : एक साथ छह लोगों की मिली थी कमरे में लाश, जानिये क्या हुआ था उस रात, जिसे जानकर पूरा झारखंड रह गया था सन्न

रांची। 7 साल बाद 6 मौत की गुनाहगार बहू गिरफ्तार हो गयी है। 2016 में हुई वारदात के बाद से ही आरोपी बहू की तलाश चल रही थी। आरोप है कि बहू मधुमिता सरकार ने अपने ससुराल के लोगों को इतना सताया कि सभी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रांची की इस बहू को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस की जांच में मधुमिता सरकार को ही घर के छह सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या की वजह माना गया था। आरोप सिद्ध होने के बाद मधुमिता सरकार को रांची पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

9 अक्टूबर 2016 की सर्द रात हुई वारदात ने झारखंड को हिलाकर रख दिया था। सदर थाना क्षेत्र स्थित रिवर्सा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1002 में एक साथ 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक में अपार्टमेंट में रहने वाले डॉ सुकांत सरकार की पत्नी अंजली सरकार, बेटे सुमित सरकार, सुमित की बेटी समिता सरकार, पार्थिव सरकार की पत्नी मौमिता सरकार और मौमिता की बेटी समिता सरकार के शव एक ही कमरे से पाए गए थे, जबकि डॉ सुकांत सरकार घायल अवस्था मे कमरे में पाए गए थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान ये जानकारी मिली थी कि डॉ सुकांत का परिवार अपनी बहू मधुमिता की प्रताड़ना की वजह से परेशान था। बहू ने कई तरह के आरोप लगा कर परिवार पर केस दर्ज करा रखा था। अपने शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को अपार्टमेंट में कई तरह के कागजात मिले थे, जो बहू की प्रताड़ना के मामले को पुख्ता करती थी। पुलिस सात साल की जांच के बाद इस नतीजे पर पहुंची है कि इस आत्महत्या के पीछे की वजह मधूमिता सरकार ही है। डॉ सुकांत सरकार ने अपने हाथों से परिवार दूसरे सदस्यों को इंजेक्शन लगाया था। इसके बाद खुद भी घायल अवस्था में पड़े मिले थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। इस परिवार की मौत मामले की जांच सात साल तक चली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close