झारखंड: सिपाही का संदिग्ध हालत में मिला शव, महिला बैरक के पीछे मिली डेड बॉडी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Jharkhand: Body of constable found in suspicious condition, dead body found behind women barrack, panic in police department

Jharkhand Police News: एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। जवान का शव पुलिस लाइन में बैरक के पीछे मिला है। इस घटना ने पुलिसकर्मियों को भी सकते में ला दिया है। मामला झारखंड के साहिबगंज का है, जहां पुलिस लाइन में कार्यरत सिपाही सुरजीत कुमार यादव का शव रविवार को महिला सिपाही बैरेक भवन के पीछे मिला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जवान को गोली नहीं लगी थी, लेकिन छाती का हड्डी टूट कर उनके फेफड़े में घुस गया था। मौत को लेकर तरह तरह की आशंकाएं जतायी जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चोट की वजह से ही जवान की मौत की आशंका है। मृत जवान सुरजीत के दाहिने हाथ की हड्डी कई जगह से फ्रैक्चर है। पोस्टमार्टम में पाया गया कि खून ताजा था और करीब 3.5 एमएल खून शरीर में था। अस्पताल में तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। मामले में दो से तीन लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है, तीनों को शाम में सिपाही के साथ देखा गया था।

 

रात में 11:30 बजे सुरजीत ने फोन पर परिजनों से बात की थी। घटना की जानकारी मिलते ही सुरजीत की माता-पिता सहित अन्य सदस्य साहिबगंज पहुंच चुके है। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्षता के साथ जांच की मांग की है। एसआईटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

close