पंखे पसे लटकता मिला 10वीं की छात्र का शव , साथ पढ़ने वाले लड़के ने किया रेप वीडियो बना कर रहा था ब्लैकमेल

यूपी के गाजियाबाद में 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ पढ़ने वाले नाबालिग लड़के ने उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था. इसी से छात्रा ने सुसाइड कर लिया. पुलिस केस दर्ज क मामले की जांच कर रही है.

परिजनों का आरोप है कि उसी के साथ पढ़ने वाले नाबालिग लड़के ने उसके साथ रेप किया था और वीडियो बना लिया था. वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल कर रहा था. इसी को लेकर 10वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के थाना मसूर में रहने वाली दसवीं की छात्रा ने अपने घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया. जिस वक्त छात्रा ने यह कदम उठाया, उस समय घर में वह और उसके दादा थे. छात्रा के पिता फौज में हैं, वह अपनी ड्यूटी पर हैं.

आरोप है कि नाबालिग वीडियो बनाने के बाद छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था. इसी को लेकर छात्रा ने 15 मई की सुबह पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया. छात्रा की मां का कहना है कि बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने गलत काम किया. आरोपी के परिवार ने भी घर पहुंचकर बच्ची को धमकाया था. इससे डरी सहमी बच्ची ने सुसाइड कर लिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने छात्रा के दादा की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़कर जुवेनाइल होम भेज दिया है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. बच्ची के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी छात्र को अभिरक्षा में लिया गया है. आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close