बैंककर्मी युवती की मिली लाश, ICICI बैंक में थी पोस्टेड, प्रेमी के साथ कई महीने से रह रही थी लिव इन रिलेशन में …

छपरा। बैंककर्मी युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मामला बिहार के छपरा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति का है। बैंककर्मी युवती का शव मकान से बरामद किया गया है। बैंककर्मी युवती का नाम अर्चना है, जो छपरा में पिछले 14 महीने से रहकर ICICI बैंक के बाजार समिति शाखा में नौकरी कर रही थी।

कटिहार के मनिहारी गांव निवासी अर्चना कुमारी पिछले3 महीने से वह एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी। करीब डेढ़ साल पहले उसने छपरा ICICI बैंक में ज्वाइन की थी। परिजनों को पुलिस से सूचना मिली थी कि अर्चना ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि फिलहाल आशंका गला दबाकर हत्या का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक तीन माह से अर्चना का किसी लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। युवती उस लड़के के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास एक किराए के मकान में लिव इन में रहती थी। परिजनों के मुताबिक लड़के ने पुलिस को अर्चना के मौत की जानकारी दी है। शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दिया गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close