जवान पर जानलेवा हमला: टेप से बांधे हाथ और पीठ पर लिख दिया PFI

केरल: कोल्लम जिले में भारतीय सेना के जवान पर हमले की घटना सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने जवान की पिटाई करने के बाद उसकी पीठ पर पेंट से ‘PFI’ लिख दिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने FIR दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आर्मी जवान का नाम शिने कुमार है। उन्होंने पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उनके ऊपर 6 लोगों ने हमला किया। यह घटना रविवार रात कडक्कल में उनके घर के बगल में रबर के जंगलों में हुई। कुमार ने कहा, ‘हमलावरों ने मेरे हाथ को टेप से बांध दिया। मेरे साथ मारपीट की और पीठ पर हरे रंग से पीएफआई लिख दिया।

छुट्टियों में अपने घर आया था जवान

रिपोर्ट के मुताबिक, कडक्कल में जिस जवान पर हमला हुआ है वह छुट्टियों में अपने घर आया था। फिलहाल राजस्थान में उसकी पोस्टिंग है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना) और 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। आज ED ने पीएफआई से जुड़े धन शोधन के मामले में केरल में कई जगहों पर छापे मारे। पुलिस ने बताया कि राज्य के एरणाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।

Related Articles

close