महंगाई भत्ता बढ़ा : 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया गया, तीन किश्तों में दिया जायेगा DA का एरियर्स, अगले माह से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 बराबर किस्तों में दिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।प्रदेश में अभी कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिलता है। इसे 4% बढ़ाया गया है। इससे कर्मचारी-अधिकारी को 400 से लेकर 6000 रुपए प्रतिमाह तक का फायदा होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमारी सरकार सदैव से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में भी हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों हम ने घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता हम जनवरी महीने से ही कर्मचारियों को मिलेगा। जनवरी से लेकर जून तक का एरियर तीन समान किस्तों में देंगे। वे सारे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान ले रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।
कर्मचारियों के लिए ये की बड़ी घोषणा
• राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता
• जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में मिलेगा
• 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा जो कि अगस्त माह से दिया जाएगा
• छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी
• 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close