महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों के लिए बड़ी खबर, 3% डीए बढ़ाने का फैसला, जानिये अब कितना मिलेगा महंगाई भत्ता

Dearness allowance increased: Big news for state employees, decision to increase DA by 3%, know how much dearness allowance will be given now

DA News: कर्मचारियों के लिए बड़ी अच्छी खबर है। राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ गया है। अब राज्यकर्मियों को 50 प्रतिशत के बजाय 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। दरअसल आज नीतीश सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलायी थी। जिसमें करीब 11 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में अब महंगाई भत्ता 50 की जगह 53 प्रतिशत कर दिया है. नीतीश सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ बिहार सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को मिलेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीतीश कैबिनेट से स्वीकृति मिलते ही कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरिअर 1 जुलाई 2024 से जोड़कर मिलेगा। बता दें, आज कैबिनेट की बैठक में 38 एजेंडे पर मुहर लग गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार कैबिनेट की बैठक में बिहार सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 को भी स्वीकृति मिल गयी है। वहीं कैबिनेट की बैठक में सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर के आसपास पर्यटकीय की विकास के लिए 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 120 करोड़ 58 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पटना में शहरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मकसद से डीएसपी के 3, पुलिस इंस्पेक्टर के 3, दरोगा के 9, पुलिस अवर निरीक्षक के 18 और सिपाही के 120 समेत 153 पदों के सृजन की भी स्वीकृति मिली है। वहीं पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्रायोरिटी कॉरिडोर के कार्यानवयन के लिए 115 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी।

Related Articles

close