2 जवान की मौत : नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानों को ट्रेलर ने मारी टक्कर….दुर्घटनास्थल पर ही हुई मौत

सुकमा (छत्तीसगढ़): नक्सल आपरेशंस से लौट रहे जवान सड़क हादसे का शिकार हो गये। बाइक सवार जवानो को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो जवान की मौत हो गयी। घटना घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एर्राबोड़ की बतायी जा रही है। दोनों जवान सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक DRG के जवानों ने एलमागुड़ा क्षेत्र में देर रात नक्सल आपरेशंस चलाया था। आपरेशंस के बाद वो सभी पुलिस लाइन लौट रहे थे। इस दौरान रोड हादसे में दो जवान की मौत हो गयी। जवान के नाम पदम मोय्या और मौसम सुब्बा बताया जा रहा है। पदम मोय्या सुकमा जिले के ही दोरनापाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मौसम सुब्बा कोंटा का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुकमा जिले के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि जवान आपरेशंस के बाद पुलिस लाइन लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हेड इंज्यूरी की वजह बाइक सवार दो जवान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया गया है तथा आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close