2 महिलाओं की मौत: यज्ञ के दौरान भगदड़, भीड़ में दबकर दो महिलाओं की मौत, SP और DSP मौके पर पहुंचे

छपरा: जिले से बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह गायत्री महायत्र स्थल पर दुखद हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई। परसा के मस्ती चक में चल रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने आईं दो महिलाओं की भीड़ में दब कर मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं। तभी भगदड़ मचने से महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और उनकी सांसें थम गईं। मरने वाली दोनों महिलाएं औरंगाबाद जिले के दाउदनगर की रहने वाली थीं।

इस घटना के बाद सारण के एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंच चुके हैं। घटना बाद हालात का जायजा लिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खबर अपडेट हो रही है….

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close