22 की मौत: जिउतिया व्रत के दौरान 22 लोगों की डूबने से मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

पटना। जीवित पुत्रिका पत्र (जिउतिया) के दौरान बिहार में 22 लोगों के डूब गये। इस बात की जानकारी अधिकारियों के हवाले से मिली है। ये घटनाएं बीते 24 घंटों में हुई हैं। बता दें कि जीवित्पुत्रिका पर्व में महिलाएं अपने बच्चों की लंबी आयु की कामना से व्रत रखती हैं। घटना पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है और मृत लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, ‘भोजपुर में 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि जहानाबाद में चार, पटना और रोहतास में तीन-तीन, दरभंगा और नवादा में दो-दो, कैमूर, मधेपुरा और औरंगाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।’भोजपुर में शनिवार को सोन नदी के बहियारा घाट के पास 15 से 20 साल की पांच लड़कियां डूब गईं। इनमें से एक सेल्फी लेते समय तेज धार में बह गई जबकि चार अन्य उसे बचाने के क्रम में नदी की धार में बह गईं।
वहीं पटना के पालीगंज इलाके के महबलीपुर में सोन नदीं में डूबने से तीन की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था.इससे पहले दिल्ली के न्यू उस्मानपुर के यमुना खादर इलाके में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूछताछ करने पर पता चला कि करीब 14 साल के दोनों जुड़वा भाई दिल्ली के गामरी गांव पुस्ता के रहने वाले थे।











