6 की मौत: आसमान से मौत बनकर बिजली गिरी, छह लोगों की मौत, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी

पटना। बिहार में अचानक बदले मौसम कई लोगों पर मौत बनकर बरसी। वज्रपात से बिहार में 6 लोगों की मौत हो गयी। भीषण गरमी से बेहाल बिहार के लिए बुधवार का दिन भी राहत भरा रहा। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात और आंधी से भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ। कई जगहों से तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिरे और कच्चे मकान को भी नुकसान पहुंचा।

आकाशीय बिजली गिरने से दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 और वैशाली में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपए की मदद देने के निर्देश दिए हैं। राज्य में आज भी बारिश का अलर्ट है। 48 घंटे मौसम इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना, अररिया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, किशनगंज सहित प्रदेश के कुछ जगहों पर बारिश होगी। वहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका है। बारिश की वजह से मौसम में काफी राहत हुई है। गरमी से बेहाल लोगों को काफी ज्यादा मौसम ने सुकून दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close