महिला सिपाही की मौत: प्रेमी संग करना चाहती थी शादी, परिवारवाले लव मैरिज के लिए नहीं थे तैयार, प्रेमी से मिलकर लौटी और लगा ली फांसी

मुजफ्फरपुर। महिला सिपाही ने प्रेम संबंध में आत्महत्या कर ली। महिला सिपाही अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवाले इसके लिए राजी नहीं थे। मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। वहीं महिला सिपाही का नाम कंचन कुमारी है, जो पटना के DTO में पोस्टेड थी। 2021 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कंचन चयनित हुई थी। कटरा के सुमन नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक सिपाही कंचन अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन घरवाले लव मैरिज के लिए तैयार नहीं थे।

जिसकी वजह से वजह से वो काफी नाराज चल रही थी। फिर उसने आत्महत्या कर ली। अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद गांव की रहने वाली कंचन दोपहर में बाजार गयी थी, बाजार से लौटने के बाद वो छत पर बने कमरे में चली और फिर फांसी लगा ली। इधर काफी देर तक कंचन को नहीं लौटते देख मां ऊपर के कमरे में गयी। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खोलवाने पर भी जवाब नहीं मिला, तो बेटा प्रकाश को आवाज दी। बेटे से दरवाजा तोड़ा, अंदर गयी तो कंचन फांसी पर लटकी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक आज मार्केट जाने के नाम पर भी महिला सिपाही कंचन अपने प्रेमी से मिलने गयी थी। प्रेमी से मिलकर लौटने के बाद उसने फांसी लगा ली। इधर मामले की जानकारी अहियापुर थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

close