युवक की मौत : बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, कुछ माह पूर्व ही हुई थी शादी

गढ़वा : बिजली की चपेट में आने से सगमा प्रखंड के सोनडीहा में युवक की मौत हो गयी। घटना गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। मृतक की पहचान गांव निवासी विजय यादव के पुत्र अरबिंद यादव(22 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना में संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरबिंद यादव खेत मे पटवन के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही परिजन गंभीरावस्था में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मौत होने पर परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। कुछ माह पूर्व ही मृतक की शादी हुई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close