चर्चित यूट्यूबर मालती की मौत: घर के बाहर फंदे पर लटका मिला शव, पति ने करा दी थी प्रेमी से शादी

नोएडा। संतकबीरनगर की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की मौत हो गई। उनका शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। दामाद विष्णु ने ही उसे मारकर लटकाया है।”

मामला महुली थाना के काली जगदीशपुर का है। उमरी कला की मालती की शादी 3 साल पहले यूट्यूबर विष्णु से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। मगर पति-पत्नी में 1 महीने से विवाद चल रहा था। विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालती बहुत कम समय में एक फेमस यू-ट्यूबर बन गई थीं. उनके दो यू-ट्यूब चैनल हैं. मालती के पर्सनल चैनल पर करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं. जानकारी के मुताबिक, 4 साल पहले मालती की शादी यू-ट्यूबर विष्णु राज से हुई थी. उन दोनों का एक बेटा भी है. बीते कुछ महीनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था. दोनों अपने-अपने चैनल पर विवाद से जुड़े विडियोज भी अपलोड कर रहे थे. यू-ट्यूबर पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ था।

पति ने प्रेमी से करवा दी थी शादी

विष्णु ने मालती पर उनकी टीम के ही मेंबर अर्जुन के साथ अफेयर का आरोप लगाया था। इसके बाद विष्णु ने ही मालती और अर्जुन की शादी 10 दिन पहले करवा दी थी। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। मगर हफ्ते भर बाद ही मालती अर्जुन को छोड़कर फिर से विष्णु के साथ आना चाह रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close