पारा शिक्षक की मौत : ससुराल में पत्नी के साथ घूमने के दौरान सांप काटने से हुई मौत

लातेहार : जिले से एक दर्दनाक खबर आ रही है। मनिका प्रखंड के पल्हैया पंचायत के कोरिद ग्राम निवासी माघे उरांव की सर्पदंश से मौत हो गयी. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि माघे उरांव मंगलवार को अपने ससुराल (लातेहार के उपर बेसरा, उदयपूरा ग्राम) में था. दोपहर को वो अपनी पत्नी के साथ धान देखने खेत में गया. इसी दौरान उसकी पत्नी किसी काम से घर आ गयी. लेकिन जब वो वापस लौटी तो देखा कि माघे उरांव खेत में अचेत पड़ा हुआ है. इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया. शोर सुन कर आसपास के लोग वहां जुट गये. स्थानीय लोगों की मदद से माघे उरांव को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close