गर्भवती महिला व बच्चे की मौत : डिलेवरी के लिए जा रहे अस्पताल, आधे रास्ते में जाम में फंस गयी ऑटो, जच्चा-बच्चा की मौत

आरा। गर्भवती महिला और नवजात की मौत ने हर किसी को सकते में ला दिया। मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ की है। महिला को पेट में दर्द में उठने के बाद उसे प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से महिला की बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे नवादा थाना क्षेत्र के के.जी.रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए।

वहां से डॉक्टरों ने उसे चंदवा मोड़ स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए चंदवा स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन पूरे शहर में जाम लगा था। इसी दौरान महिला ने बच्चे को जन्मे दे दिया। इसी दौरान महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर जच्चा-बच्चा की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चे की जन्म के बाद जब महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, तो अंतिम में परिजन निराश होकर उसे सदर अस्पताल ले जाने लगे। इसी दौरान महिला और बच्चे दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मृतकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी सुनैना देवी (20) के रूप में हुई है। महिला और बच्चे की मौत के बाद घर में मातम पसरा है।

दोनों का शव देख पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश ने महिला और बच्चे की मौत के लिए डॉक्टरों और सड़क जाम के लिए प्रशासन पर आरोप लगाया है। राजेश का कहना है कि डॉक्टरों की टाल-मटौल और सड़क जाम की वजह से दोनों की जान गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close