8 बारातियों की मौत: शादी से लौट रहे कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, तीन बच्चों समेत आठ की मौत

दर्दनाक हादसा: सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खगड़िया जिले में हुए दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें सात लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसा NH-31 पर हुआ है।

घटनास्थल की वीडियो…

बताया जा रहा है कि कार में सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे और इसी दौरान NH-31 पर यह दुर्घटना हो गई. इस हादसे में 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि यह हादसा पसराहा थाना इलाके के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close