ED के खिलाफ प्रदर्शन: हेमंत सोरेन को मिल रहे ईडी समन के विरोध में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर उतरे आदिवासी समुदाय

रांची: हेमंत सोरेन को लागातर मिल रहे ईडी के समन के विरोध में आदिवासी समुदायों ने मोरहाबादी से राजभवन तक पैदल मार्च किया. इस पैदल मार्च के माध्यम से आदिवासी समुदायों ने केंद्र सरकार की एजेंसी के खिलाफ अपना विरोध जताया।

सभी एकजुट होकर पारंपरिक ढोल-नगाड़े के साथ राजभवन की ओर कुच कर गए हैं। यह प्रदर्शन आज शाम 4:00 बजे तक चलेगा। बड़ी संख्या में आदिवासी-मूलवासी ढोल-नगाड़े बजाकर राजभवन पहुंचे हैं। आदिवासी समुदाय में सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी के लगातार समन आने से नाराजगी है। आदिवासी संगठन ईडी पर केंद्र के इशारे पर काम करने का आरोप लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर प्रदर्शन को देखते हुए रांची जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है, ताकि शहर में किसी तरह की विधि व्यवस्था में ना बिगड़े। साथ ही ईडी ऑफिस के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close