झारखंड : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध मौत…परिजनों का प्रदर्शन और सड़क जाम

Suspicious death of married woman due to non-fulfillment of dowry demand... relatives protest and block the road

गढ़वा: चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल हॉल में सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान एक 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के संजू कुमार सिंह उर्फ छोटू की पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। संजू कुमार सिंह वर्तमान में एसएसबी में जवान हैं।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और आक्रोशित होकर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित करने और अंततः जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फोटू सिंह ने बताया कि प्रिया की शादी 26 अप्रैल 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। रविवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों ने बताया कि रात आठ बजे प्रिया से आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद रात 10 बजे किसी अन्य व्यक्ति ने सूचना दी कि वह अस्पताल में भर्ती है।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के सदस्य—भैसुर पंकज सिंह, ननद दीपू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गोतनी अंजली कुमारी, ससुर सुदामा सिंह और विनय सिंह—ने मिलकर प्रिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना से आक्रोशित परिजनों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया और सड़क जाम कर दिया। कई घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंततः गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजनों ने सड़क से जाम हटाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close