उपसमाहर्ता निलंबित: भ्रष्टाचार के आरोप में लखी राम बास्के भेजे गए न्यायिक हिरासत में..

रांची प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व भूमि सुधार उप समाहर्ता गोड्डा के लखी राम बास्के को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे थे। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष इनके खिलाफ चल रहे हैं सुंदरनगर में धारा 467,468, 471, 406,409 सहित अन्य कई मामले दर्ज थे।

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष इन्होंने आत्मसमर्पण किया। जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूरे मामले पर गोड्डा के उपायुक्त ने अगस्त 2022 को ही रिपोर्ट किया था। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया। निलंबित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close