रंगो से सराबोर उपायुक्त, एसएसपी ने प्रशासन की ओर से दी होली की शुभकामनाएं

Deputy Commissioner, SSP, drenched in colors, wished Holi on behalf of the administration.

Dhanbad। होली के अवसर पर लुबी सर्कुलर रोड स्थित उपायुक्त के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप जी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने एक दूसरे को हर्बल रंग लगाकर धूमधाम से रंगोत्सव का त्योहार मनाया। साथ ही उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपायुक्त ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका जीवन होली के रंगों की तरह जीवंत और रंगीन रहे। आपको खुशी, हंसी और सुखद क्षणों से भरे त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान करने और मजबूत लोकतंत्र के गठन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सावधानीपूर्वक, सुरक्षित तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

मौके पर उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी श्री अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रदीप शुक्ला, अंचल अधिकारी धनबाद श्री शशिकांत सिंकर, यूआइडी पदाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close