Dhanbad : RSS कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सामने से मारी 6 गोलियां, मौके पर मौत,जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: जिले में आरएसएस कार्यकर्ता सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सामने से छह गोली मारी गई है. घटना मंगलवार (11 जुलाई ) देर रात की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के दूमा गांव के रहने वाले आरएसएस कार्यकर्ता सह ग्राम रक्षा दल के सदस्य शंकर प्रसाद की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी है. अपराधियों ने उन्हें सामने से छह गोली मारी है. बताया जा रहा है कि टुंडी के शहरपुरा में वह ग्राम रक्षा दल के रूप में कार्य करते थे. घटना की रात भी वह अपने घर से शहरपुरा के लिए निकले थे. इस दौरान दूमा कब्रिस्तान के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सुबह होने के बाद उनके लोगों को घटना की जानकारी हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक के भतीजे ने बताया कि वह समाजसेवी थे. उनका लोगों के साथ बहुत अच्छा संबंध था. सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे थे. पिछले तीन दशक से संघ से जुड़े हुए थे. वह धनबाद जिला वनवासी कल्याण केंद्र के जिला कार्य प्रमुख भी थे. मृतक के भतीजे ने बताया कि पुलिस के सहयोग करने के कारण वह कुछ लोगों के आंखों की किरकिरी बन चुके थे. पुलिस को वह लगातार सूचनाएं भी दिया करते थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close