धनबाद…तो क्या 9 वर्षो से एक ही जिले में जमे 15 चिकित्सक जायेंगे दूसरे जिले? जानिए किन – किन चिकित्सको की सूची सौंपी है विभाग ने……

धनबाद क्या स्वास्थ्य विभाग के ट्रांसफर नीति से जिले के 15 चिकित्सक दूसरे जिले में पदस्थापित होंगे ? पहले से चिकित्सक की कमी का रोना रोने वाले अधिकारी को अब इस बात का डर सताने लगा है?

स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव जयकिशोर प्रसाद ने राज्य भर के सिविल सर्जन से 3 वर्षों से 1ही स्थान पर और उस जिले में 9 साल से पदस्थापित रहने वाले चिकित्सक का ब्योरा मांगा है। वैसे चिकित्सक का दूसरे जिले में स्थांतरित करने का विभाग ने मन बना लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वैसे तो विभाग द्वारा किस जिले में कितने चिकित्सक इस दायरे में हैं,उनकी सूची भी सौंपी है।

धनबाद जिले में 9 वर्षो से जमे कुल 15 चिकित्सक की सूची विभाग द्वारा सिविल सर्जन को दी गई है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे है की पहले से चिकित्सक की कमी का रोना रो रहे धनबाद जिले में उतने चिकित्सक जिले से बाहर जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था और बदहाल होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन चिकित्सको की सूची बनाई गई है उसमे कई जिला पदाधिकारी,तो कई प्रखंड प्रभारी के रूप में अपने सेवा दे रहे है।

विभाग द्वारा सौंपी गई सूची में

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. डा सुधा सिंह
  2. डा आलोक विश्वकर्मा
  3. .डा स्वेता गुंजन
  4. डा एस एम जफरुल्ला
  5. डा राकेश भारती
  6. डा जलेश कुमार
  7. डा बिजेंद्र कुमार
  8. डा नताशा साहा
  9. डा कुमारी नीलम
  10. डा श्री कृष्ण गुप्ता
  11. डा मनीष कुमार
  12. डा मिनी बालन
  13. डा संजय कुमार
  14. डा आलोक शयानंद
  15. डा पंकज कुमार

विभाग के निर्देश का अनुपालन कर 10 जुलाई तक सभी चिकित्सक को अपने इक्षित पदस्थापन स्थान के साथ सिविल सर्जन के माध्यम से विभाग को उपलब्ध कराना है।ऐसे में जुलाई माह चिकित्सको के लिए तनाव भरी होना तय है।

Related Articles

close