धनबाद : अनियंत्रित ट्रक ने बेलभरनी कर लौट रहे पूजारी को रौंदा..क्षेत्र में मातम

धनबाद झरिया थाना क्षेत्र के बाटामोड़ पर रविवार की सुबह बेलभरनी की पूजा कर लौट रहे प्रणय पंडित को अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पंडित के पैर बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद पंडित को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पंडित लोदना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। झरिया के रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा पंडाल की बेलभरणी पूजा में शमिल होने आए थे।

घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। लोग पंडित दुर्घटना में घायल होने से काफी आक्रोशित हो गए हैं। वहीं घटना सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को भीड़ से बचाने लगी। इस घटना ने झरिया के ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व में इस प्रकार की घटनाओं से झरिया ट्रैफिक व्यवस्था में सवालिया निशान लगा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close