धनबाद: नहीं था श्राद्धकर्म के लिए आनाज व सामिग्री, मुख्यमंत्री तक पहुंची जानकारी, तो कर दी दिल जीतने वाली पहल…

Dhanbad: There was no foodgrains or material for the Shraddha ceremony, when the information reached the Chief Minister, he took a heart-winning initiative...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहृदयता दिखाते हुए एक एक दिवंगत शख्स का श्राद्धकर्म पूर्ण कराया। दरअसल धनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म में गरीबी आड़े आ रही थी। मुख्यमंत्री तक जब इस बात की सूचना पहुंची, तो उन्होंने बड़ी पहल करते हुए आश्रितों की चिंता खत्म कर दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के उपरांत दिवंगत रामप्रकाश महतो के घर धनबाद जिला प्रशासन द्वारा चावल, दाल, तेल, सब्जियां समेत अन्य सामग्री पहुँचा दी गई। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह है मामला

मुख्यमंत्री को धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि दिवंगत का परिवार गरीब है और दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए घर में अन्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियां नहीं हैं।

 

 

परिवार इसके लिए सक्षम नहीं है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त , धनबाद को दशकर्म के लिए सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने एवं आश्रितों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया।

Related Articles

close