रांची- थाना प्रभारी सस्पेंड: महिला दुर्व्यवहार मामले में DIG का एक्शन, DSP की रिपोर्ट पर सस्पेंड, विभागीय जांच का भी निर्देश

Ranchi- Police station in-charge suspended: DIG takes action in woman misbehavior case, suspended on DSP's report, departmental inquiry also ordered

रांची। लापरवाही मामले में पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन हुआ है। राजधानी रांची के चुटिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को सस्पेंड कर दिया गया है। डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. हालांकि वे निलंबन की अवधि में पुलिस लाइन में ही रहेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, लोअर बाजार थाना क्षेत्र के दालपट्टी रोड निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता ने चुटिया थाना प्रभारी के खिलाफ महिला के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की थी। मामले में डीआइजी सह एसएसपी ने सिटी डीएसपी को जांच करने का निर्देश दिया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान सिटी डीएसपी ने पाया कि थाना परिसर में शिकायतकर्ता के साथ थाना प्रभारी द्वारा असभ्य एवं अमर्यादित व्यवहार किया गया था। थाना प्रभारी के इस व्यवहार के कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई। जांच में आये तथ्यों के आधार पर सिटी डीएसपी द्वारा डीआइजी सह एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सस्पेंशन आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता के अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा। पूरे मामले में आगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जायेगी। इससे पहले उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा। डीआइजी सह एसएसपी ने यह कार्रवाई सिटी डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर की है.

Related Articles

close