पहली बार पटना से देवघर के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, सप्ताह में चार दिन, यात्री खुशी से झूमे

झारखंड।वैद्यनाथ ज्याेतिर्लिंग के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियाें के लिए अच्छी खबर है। पटना एयरपाेर्ट से देवघर एयरपाेर्ट के लिए सीधी फ्लाइट 26 मार्च से शुरू हाेने वाली है। इंडिगाे की एटीआर 72 यानी 72 सीटाें वाला यह विमान 7944/2303 सप्ताह में चार दिन साेमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार काे ऑपरेट करेगा।

यह विमान देवघर से 11:15 में टेकऑफ करने के बाद 12:15 में पटना लैंड करेगा। पटना से 12:35 में उड़ान भरकर 1:35 में देवघर एयरपाेर्ट लैंड करेगा। पटना-देवघर के बीच हवाई दूरी 200 किलाेमीटर है। किराया करीब 3 हजार है। पिछले साल 12 जुलाई काे देवघर एयरपाेर्ट का उद्घाटन हुआ था तब से बाबा नगरी के लिए सीधी फ्लाइट का इंतजार हाे रहा था।पटना एयरपाेर्ट प्रशासन ने 39 जाेड़ी विमानाें का समर शिड्यूल जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। नए शिड्यूल में चंडीगढ़-पटना फ्लाइट काे बंद कर दिया गया है। खास बात यह है कि 26 मार्च से पटना से रांची के लिए एक की बजाय दाे विमान हाे गए हैं। एयर इंडिया ने सुबह में पहली बार रविवार काे छाेड़कर दिल्ली के लिए नई फ्लाइट शुरू की है। विस्तारा की दिल्ली की दाे फ्लाइट 30 अप्रैल तक ही ऑपरेट करेगी। 25 मार्च तक के शेड्यृल में 41 जाेड़ी विमान थे। स्पाइसजेट ने दाे जाेड़ी विमानाें के ऑपरेशन काे राेक दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close