शिक्षक की गंदी हरकत: छात्रा के शरीर पर गलत जगह पर डंडे से मारा, ग्रामीणों ने क्लास में घुसकर कर दी कुटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमालपुर। गंदी हरकत करने वाले शिक्षक की ग्रामीणों ने तबीयत से कुटाई कर दी। मामला मुंगेर के जमालपुर का है। आरोप है कि शिक्षक मु.तहसीन मोहित ने कक्षा पांचवीं और छह-बी की छात्रा के साथ पढ़ाई के दौरान दुर्व्यवहार किया। छात्रा को डांटने की जगह शरीर के एक हिस्से पर डंडे से पिटाई की। मामला मध्य विद्यालय डकरा सतखजुरिया का है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को शांत कराया और शिक्षक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि शिक्षक पर छात्रों के साथ अश्लील हरकत किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस पूछताछ कर रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर आरोपों पर शिक्षक ने सफाई दी है। शिक्षक का कहना है कि आरोप सरासर गलत है। वो पांचवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ा रहे थे तभी कई ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर बाथरूम में छिप गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सफियासराय ओपी पुलिस पहुंची और आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया।











