शिबू सोरेन का चेन्नई के डाक्टर करेंगे चेकअप: हेल्थ चेकअप के लिए पूर्व सीएम चार्टर प्लेन से हुए रवाना, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हैं साथ

रांची: झारखंड के पूर्व मख्यमंत्री शिबू सोरेन इलाज के लिए चेन्नई जा रहे हैं। देर शाम शिबू सोरेन चार्टर प्लेन से चेन्नई के लिए रवाना हुए। शिबू सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने भी गये हैं। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में शिबू सोरेन का रूटिन चेकअप होगा। दो-तीन दिन तक उनका अलग-अलग चेकअप होगा, उसके बाद डाक्टरों की सलाह पर आगे का निर्णय लिया जायेगा।

आपको बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत इसी महीने बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. उनके फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन पाया गया था मेदांता में फिलहाल डॉक्टर अमित की देखरेख में सोरेन का इलाज हो रहा था। स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डाक्टरों ने उस दौरान कहा था कि शिबू सोरेन को दो दिनों से नींद नहीं आ रही थी और उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, इसलिए बेहतर इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें रेगुलर चेकअप के लिए चेन्नई भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close