NMOPS के जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न,सदस्यता अभियान सहित अन्य मुद्दे पर बनी सहमति,कई कार्यक्रम किए जायेंगे आयोजित…

दुमका NMOPS दुमका जिला के कार्यकारिणी के साथी काशीनाथ महतो की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक +2 जिला स्कूल में आयोजित किया गया। बैठक में अब तक के कार्यकलाप पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

मालूम हो की 26जून को NMOPS के बैनर तले रांची मोहराबादी में पेंशन जयघोष महासम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमे हजारों की संख्या में एनपीएस कर्मी दुमका से शिरकत किए थे। पुरानी पेंशन लागू करने का 15 अगस्त तक का वायदा मुख्यमंत्री कर्मचारियों के बीच कर चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NMOPS को और भी सशक्त बनाने के उद्देश्य, कोष को मजबूत करने,प्रांतीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्यक्रम करने,सत्ता पक्ष के विधायको,सांसदों,जिला नेतृत्वकर्ता के समर्थन के प्रति आभार प्रकट करने जैसे कई कार्यक्रम में भविष्य में किए जाने हैं जिसके लिए जिले भर की एक बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित हुए।

बैठक में निम्न प्रस्ताव पारित किए गए…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. बैठक में कोषाध्यक्ष श्री शिवाकांत त्रिपाठी से विगत कार्यक्रमों कि आय-व्यय संबंधित व्यौरा देने के लिए कहा गया।
  2. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी, प्रखण्ड कार्यकारिणी की विस्तार हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिस प्रखण्ड में कार्यकारिणी का गठन किया गया है, वहां के सदस्य सभी सदस्यों से 2022-23 सत्र् का 200 रु. सदस्यता शुल्क और 100 रु. संघर्ष शुल्क लेंगे।
  3. जिस प्रखण्ड में कार्यकारिणी सदस्यों का गठन नहीं हुआ है वहां जिला कार्यकारिणी के सदस्य उस प्रखण्ड के सदस्यों का सदस्यता शुल्क और संघर्ष शुल्क लेंगे।
  4. विदित हो की आगामी 15 अगस्त को विधिवत पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के उपरांत 16 अगस्त को एक जिला स्तर पर भव्य आयोजन किया जायेगा। इस समारोह में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में प्रस्तावित प्रस्ताव
  1. 5.सदस्यता अभियान 25/07/2022 से जिला में शुरू करने का निर्णय लिया गया।
  2. .पुरानी पेंशन को लेकर SOP गठित कमेटी की निरंतर मंथन जारी है। संभावना है कि अगले महीने तक यह कमेटी OPS से संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। इस हेतु NMOPS की राज्य कार्यकारिणी लगातार SOP कमेटी के सदस्यों के सम्पर्क में हैं। सरकार का रुख पूर्णतः सकारात्मक एवं कार्य प्रगति पर है। इसके लिए सभी NPS कर्मी को आभार व्यक्त करने के लिए तैयार रहने को बैठक में निर्णय लिया गया है।
  3. आज की बैठक में राकेश कुमार सिंह जिला संयोजक, प्रांतीय उपाध्यक्ष सह NMOPS दुमका ईकाई के कोषाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी दीपक कुमार, धर्मेंद्र, सौरभ कुमार, ललनजी, अमित पाण्डे, उज्जवल जी, दुश्यंत जी, योगेन्द्र जी, रुपेश जा,सुनिल पंडित सहित अन्य सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

close