इनके बारे में आपके पास है क्या कोई खबर? इन नबंरों पर दे सकते हैं सूचना, लाखों रूपये मिलेंगे ईनाम, NIA ने कसा इन दो उग्रवादियों पर शिकंजा

रांची। झारखंड के दो उग्रवादी ब्रजेश गंझू और रवींद्र गंझू पर NIA ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार जी उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता व रीजनल कमांडर आक्रमण जी उर्फ नेता जी उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ राम विनायक सिंह भोक्ता उर्फ विनायक सिंह शामिल हैं। एनआईए ने दोनों की तस्वीर जारी कर पकड़वाने के लिए ईनाम का ऐलान किया है।
एनआईए ने दोनों की तस्वीर जारी करते हुए आम लोगों से अपील की है कि जो इनकी सूचना देगा, उसे इनाम की राशि मिलेगी और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इन उग्रवादियों की सूचना के लिए एनआईए ने कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 011-24368800 या फिर रांची का फोन नंबर 9142277696 जारी किया है।
इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।ब्रजेश गंझू चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लाटू सहवान का रहने वाला है, जिसपर एनआईए ने पांच लाख का इनाम रखा है। वहीं, आक्रमण चतरा के लावालौंग बगरा रोड का निवासी है, उसपर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा है। झारखंड सरकार ने भी दोनों के विरुद्ध पहले से इनाम की घोषणा कर रखी है।
जानकारी के मुताबिक ब्रजेश गंझू पर राज्य सरकार ने 25 लाख व आक्रमण पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दोनों झारखंड के पलामू प्रमंडल व चतरा जिले में सक्रिय हैं। जानकारी के मुताबिक मामला मगध-आम्रपाली कोयला परियोजना से टेरर फंडिंग का है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही एनआईए दोनों की तलाश चल कर रही है। टेरर फंडिंग के तहत एनआईए ने वर्ष 2018 में कांड संख्या 22/2018 दर्ज की थी।











