रांची: बर्थडे पार्टी में डाक्टर से रेप, सहेली ने ही अपने दोस्तों संग मिलकर बनाया हवस का शिकार, रेप के बाद डाक्टर की हालत गंभीर, ICU में… तीन गिरफ्तार…

Ranchi: Doctor Raped at Birthday Party; Friend Conspires with Associates to Subject Her to Sexual Assault. Doctor in Critical Condition Following Rape; Admitted to ICU... Three Arrested.

रांची में बर्थडे पार्टी के दौरान एक महिला डेंटिस्ट को नशीला पिज्जा खिलाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची। राजधानी रांची से एक बेहद चौंकाने और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बर्थडे पार्टी के दौरान महिला डेंटिस्ट को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता मूल रूप से जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की तैयारी कर रही थी। 9 अप्रैल को उसे उसकी एक सहेली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया था। यह पार्टी लालपुर स्थित घर में आयोजित की गई थी, जहां कुल पांच लोग मौजूद थे—सहेली और तीन अन्य युवक।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शाम करीब 5 बजे शुरू हुई पार्टी सामान्य माहौल में चल रही थी। रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद भी सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा था। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने साजिश को अंजाम देना शुरू किया। पीड़िता के अनुसार, उसे भूख लगने पर आरोपी मो. दानिश ने पिज्जा लाकर दिया, जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे चक्कर और कमजोरी महसूस होने लगी, जिसके बाद वह आराम करने के लिए एक कमरे में चली गई।

 

आरोप है कि आरोपी दानिश ने कमरे में घुसकर बेहोशी की हालत का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन होश में आने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने अपनी सहेली को पूरी बात बताई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी सहेली को घटना की जानकारी होने के बावजूद उसने कोई मदद नहीं की।

 

घटना के बाद पीड़िता की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। 11 अप्रैल को उसके एक परिचित ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी मो. दानिश और मो. फहद मल्लिक को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया, जबकि ओली विश्वकर्मा को रांची से पकड़ा गया। मामले में एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close