डॉक्टर की घिनौनी करतूत : महिला मरीज से किया रेप, जांच के बहाने….

भीलवाड़ा : जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर आ रही है। हॉस्पिटल में जांच करवाने आई महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने रेप कर लिया। रेप करने के बाद डॉक्टर ने महिला को घटना किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता ने सुभाष नगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने पहले उसका मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद भाजपा नेता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत के बीच में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार सुभाष नगर थाने में एक महिला ने बांगड़ हॉस्पिटल के डॉ. पवन ओला के खिलाफ उसके साथ रेप करने का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि उसे दिल की बीमारी है। शनिवार को वह डॉ. ओला के पास जांच करवाने गई थी। वहां डॉक्टर ने उसे जांच के बहाने शाम को 5 बजे तक रोक रखा। इसके बाद उसे जांच के बहाने एक कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया। इस घटनाका पीड़िता का विरोध किया। लेकिन डॉक्टर ने उसे धमकाकर रवाना कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को महिला डॉक्टर के खिलाफ सुभाष नगर थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची। वहां पहले महिला की रिपोर्ट को दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद देर रात को भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने महिला के साथ पहुंच थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और रिपोर्ट दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close