अपराधियों का बोलबाला: झारखंड की बदहाल विधि-व्यवस्था पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने जताई चिंता

जमशेदपुर/16.1.26। जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने झारखंड की वर्तमान विधि-व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आम जनता भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है। राजधानी रांची से लेकर औद्योगिक शहर जमशेदपुर तक हत्या, अपहरण और लूट जैसी घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
सांसद महतो ने कहा कि जमशेदपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीआईपी क्षेत्र से युवा उद्यमी कैरव गांधी का दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर अपहरण हो जाना कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने बिष्टुपुर और सोनारी क्षेत्रों में हुई सशस्त्र लूट की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में ड्रग्स और अवैध शराब का काला कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिस पर पुलिस नियंत्रण करने में असफल साबित हो रही है।

उन्होंने सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीत महतो की पुलिस हिरासत में संदिग्ध मृत्यु और भाजपा नेता तारा पदो महतो की सरेआम हत्या जैसी घटनाओं के बावजूद दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे यह संदेश जा रहा है कि राज्य में कानून का शासन कमजोर पड़ गया है और अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद बिद्युत बरण महतो ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की कि कैरव गांधी की शीघ्र और सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ है, तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। सांसद ने राज्य में फैलते “जंगलराज” के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का भी ऐलान किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close