नशे में धुत्त पूर्व डीजीपी के भतीजे ने DSP नीरज को मारी टक्कर, कार में सवार 4 युवतियां और 2 युवक ने पी रखी…

रांची डीएसपी नीरज राजधानी के वीआईपी इलाके अशोकनगर में एक हादसे का शिकार हुए। हादसे में नीरज कुमार बाल-बाल बच गए। हादसा रात्रि गश्त के दौरान उस समय हुआ जब उनकी सरकारी गाड़ी को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आनन-फानन में डीएसपी नीरज को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी की गाड़ी को टक्कर मारने वाले पूर्व डीजीपी का भतीजा बताया जा रहा है डीएसपी की गाड़ी मारने वाली कार में 4 युवतियां और 2 युवक सवार थे। घटना में वे भी मामूली रूप से जख्मी हुए।

कार में कौन थे सवार,सभी ने पी थी शराब

जिस कार से डीएसपी के वाहन को टक्कर मारी गई वे सभी एक पूर्व डीजीपी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।मिली जानकारिवक अनुसार पूर्व डीजीपी अशोक नगर में हि रहते हैं। टक्कर मारने वाली कार में चार युवतियां और दो युवक कार में बैठे हुए थे। सभी ने पास एक एक बड़े होटल में शराब पी थी और घर लौट रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार चलाने वाला युवक पूर्व डीजीपी का भतीजा बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे मामले को रफा-दफा करने की भरपूर कोशिश की गई। मालूम हो कि अशोक नगर रांची के हाईप्रोफाइल कॉलोनी में से एक है। अशोक नगर में रहने वाले कई हाईप्रोफाइल लोगों ने इस केस को मैनेज करने की काफी कोशिश की परंतु मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। फिलहाल जो लोग शराब पीकर कार चला रहे थे उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है हादसे की पुरी कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 1.27 बजे डीएसपी नीरज शहर के नियमित रात्रि गश्ती पर थे,इसी दौरान अशोक नगर रोड नंबर एक के पास गस्ती वाहन खड़ा कर कार में ही बैठकर किसी से बात कर रहे थे। तभी एक लग्जरी कार ने उनके वाहन में पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी की टक्कर मारने वाली कार के परखच्चे उड़ गए।नशे में धुत्त होकर वाहन में सवार लोगो की किस्मत अच्छी थी की उनकी कार के सेफ्टी फीचर एक्टिव हो गए जिससे उनलोगो की जान बच गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर पहुंचे अरगोड़ा थाना प्रभारी

रांची अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार कुछ ही दूरी पर रात्रि गश्त कर रहे थे। जैसे ही उन्हें मामले की जानकारी मिली आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे। सबसे पहले घायल डीएसपी को और उनके ड्राइवर को अस्पताल भेजा। वहीं घायल युवक और युवतियों को भी अस्पताल भेजा। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस घटना में घायल सभी लोग स्थिति खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close