DSP को जेल: झारखंड के रहने वाले DSP ने किया रेप, अश्लील VIDEO भी बनाया, शादी के बाद भी युवती से की सारी हदें पार…

DSP Arrest: डीएसपी को रेप मामले में जेल भेज दिया गया है। युवती के साथ यौन शोषण मामले में डीएसपी पर ये कार्रवाई की गयी है। इससे पहले भी एक बार डीएसपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था। भागलपुर जिला के महिला थाना में पांच साल पूर्व 20 मार्च 2020 में युवती से यौन शोषण के मामले में ये कार्रवाई हुई है।

वारंटी डीएसपी ने भागलपुर कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर किये जाने के बाद कोर्ट ने आरोपित डीएसपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपित डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा गोड्डा जिला के रहने वाले हैं। वर्तमान में गया जिला में बतौर हेडक्वार्टर डीएसपी प्रतिनियुक्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 1 लवकुश कुमार की अदालत में इसको लेकर सुनवाई हुई। इसमें आरोपित डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा सरेंडर करने पहुंचे थे. कोर्ट के सामने डीएसपी की ओर से दलील दी गयी कि वह वर्तमान में गया जिला में डीएसपी हैं और पितृपक्ष मेला में ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त रहने की वजह से वह कोर्ट के समक्ष सुनवाई में प्रस्तुत नहीं हो सके थे।

झारखंड से पहले हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि वर्ष 2020 में पीड़िता की ओर से केस दर्ज कराये जाने के बाद भागलपुर पुलिस ने तत्कालीन एएसपी सिटी पूरन कुमार झा के निर्देश पर तत्कालीन महिला थाना प्रभारी रीता कुमारी के नेतृत्व में आरोपित को झारखंड के साहिबगंज स्थित रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार किया था। उस वक्त आरोपित सोमेश कुमार मिश्रा प्रशिक्षु डीएसपी थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोर्ट ने जारी किया था वारंट

जेल जाने के बाद डीएसपी को जमानत मिली और फिर वह बाहर आये थे। मामले में भागलपुर व्यवहार न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान डीएसपी लगातार कोर्ट में अनुपस्थित रहे। कोर्ट ने अदालत की अवमानना और निर्देश की अवहेलना करने को लेकर विगत 30 जुलाई 2024 को आरोपित डीएसपी का बेल बांड कैंसिल कर वारंट जारी कर दिया था।

डीएसपी पर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

प्रशिक्षु डीएसपी के तौर पर कार्यरत सोमेश कुमार मिश्रा के विरुद्ध 20 मार्च 2020 को महिला थाना में आवेदन दिया गया था. पीड़िता ने डीएसपी पर आरोप लगाया था कि सोमेश मिश्रा उसे दिल्ली बुलाकर उसके साथ यौन शोषण करता था। सोमेश मिश्रा पर युवती ने की कई गंदी और अश्लील वीडियो भी बनाने व ब्लैकमेल भी करने और यौन शोषण के बाद उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बावजूद पीड़िता ने शादी कर ली, पर सोमेश मिश्रा युवती की शादी होने के बावजूद उसके घर पहुंच गया और उसे धमकाने लगा था। अफसरों के निर्देश पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। प्रशिक्षु डीएसपी की गिरफ्तारी और चार्जशीट के बाद पुलिस मुख्यालय ने उसे निलंबित कर दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close